आंदोलन को मजबूत करने के लिए दादरी से किसानों का जत्था टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना

8/16/2021 12:38:43 PM

चरखी दादरी (नरेंद्र): चरखी दादरी से आज किसानों का एक जत्था किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। 29 जुलाई को बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्व खाप महापंचायत का आयोजन किया गया था, उसी में फैसला लिया गया था कि 16 अगस्त को किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए दादरी जिले से ख्वाब सामाजिक संगठन व अन्य संगठन मिलकर टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। खाप प्रधान बलवंत व सांगवान खाप के सचिव नरसिंह डीपी ने इस जत्थे को रवाना किया।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar