मानेसर- ऐसे रुकेगी दो नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई

7/12/2022 10:35:31 PM

मानेसर, (ब्यूरो): यादव बाहुल्य क्षेत्र मानेसर में दो दिग्गज नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई के बीच मानेसर नगर निगम के सीट जेजेपी के पाले में जाती हुई दिखाई पड़ रही है। बता दें कि मानेसर में जहां एक तरफ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का दबदबा है, तो दूसरी ओर इसी क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी आते हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भूपेंद्र यादव संगठनात्मक तौर पर काफी मजबूत है। अब दोनों नेता मानेसर से हैं, इसलिए एक लड़ाई अभी से इस बात की शुरू हो गई है कि निगम चुनाव में मेयर का दावेदार राव इंद्रजीत सिंह का नजदीकी नेता होगा या फिर भूपेंद्र यादव जिस पर हाथ रखेंगे उसे निगम का टिकट मिलेगा। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है, ऐसे में क्षेत्र में किसी तरह के वर्चस्व की लड़ाई से बचने के लिए यह सीट जननायक जनता पार्टी के खाते में देने की तैयारी की गई है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।



कारण यह है कि पिछला निकाय चुनाव भाजपा ने जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ा है, इससे यह साफ है कि गुड़गांव, फरीदाबाद और मानेसर में होने वाले नगर निगम चुनाव भी दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर की लड़ेगी, जिसमें यह भी तय माना जा रहा है कि 1 सीट जेजेपी के खाते में और 2 सीट भाजपा के खाते में जाएगी। इसके अलावा 30 प्रतिशत पार्षदों की सीटें जेजेपी को मिल सकती है, ऐसी स्थिति में इन तीनों निगमों में गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरी क्षेत्र होने के कारण भाजपा की दावेदारी अधिक है। इस हालत में मानेसर सीट जननायक जनता पार्टी के खाते में जाने की संभावना सबसे प्रबल है। वहीं इन्हीं संभावनाओं को लेकर जेजेपी के नेताओं ने भी कमर कस ली है और चुनाव की तैयारियों को लेकर हर गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर शुरू कर दी है। बता दें कि अभी निगम चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है फिर भी भाजपा ने तीनों निगम चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति पहले से ही कर रखी है।

हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार : जेई अमरनाथ जिला अध्यक्ष जजपा (एससी सेल)

मानेसर में निगम चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एससी सेल जेई अमरनाथ से बात की तो उन्होंने कहा कि हम मानेसर में निगम चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। निगम चुनाव के लिए भी हम पूरी तरह से तैयार है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं, साथ ही अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। जेई अमरनाथ ने कहा कि मानेसर व पूरे जिले में सदस्यता अभियान को लेकर हम घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहें है। रही बात निगम सीट की तो निगम में किसे कितनी सीटें मिलेंगे यह तो पार्टी के आलाकमान तय करेंगे।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi