महीने की शुरुआत से वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी; टोल प्लाजा के बढ़ेंगे रेट, 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी

3/28/2024 8:50:46 PM

हरियाणा डेस्क: देश के वाहन चालकों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली है। सीधे तौर पर ये भी कहा जा सकता है कि वाहन चालकों की जेब ढीली होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने 1 अप्रैल से हाईवे पर टोल महंगा करने का ऐलान किया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को केंद्र ने मंजूरी दे दी है।

वहीं हरियाणा में कई हाईवे, एक्सप्रेस-वे, KMP, नारनौल-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-वे, खेड़की दौला टोल प्लाजा, दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर खटकड़ टोल प्लाजा, जींद-गोहाना-सोनीपत राजमार्ग पर लूदाना टोल प्लाजा, गुड़गांव-सोहना राजमार्ग पर घामड़ोज टोल प्लाजा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हिलालपुर टोल प्लाजा, हिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग-152 सहित सभी हाईवे पर टोल दरों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

सैनीमाजरा टोल प्लाजा, घरौंडा टोल प्लाजा, घग्गर टोल प्लाजा, मकड़ौली टोल प्लाजा, डाहर टोल प्लाजा, तामशाबाद टोल प्लाजा, पानीपत टोल प्लाजा, डीघल टोल प्लाजा, सोनीपत में झरोठी टोल प्लाजा और नारनौल में सिरोही टोल प्लाजा पर व्यक्तिगत वाहनों के लिए 5-10 की वृद्धि होगी। बता दें कि पहले 5-7 साल में एक बार टोल दरें बढ़ती थीं। अब लगभग हर साल ये दरें रिन्यु हो रही हैं।

1 अप्रैल से इतनी होगी बढ़ोतरी

दरअसल हर साल टोल की समीक्षा की जाती है और 1 अप्रैल से नए रेट लागू किए जाते हैं। वही नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में NHAI की ओर से 2 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। टोल के 20 किमी दायरे के वाहन धारक 330 के बजाय 340 रुपए का मंथली पास बनवा सकेंगे। करनाल में बसताड़ा, पानीपत शहर और डाहर टोल, जींद में खटकड़, बद्दोवाल और लुदाना टोल पर टैक्स बढ़ेगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal