सैर कर रही महिला के गले से बाइक सवार युवक ने झपटी चेन, जांच में जुटी पुलिस

10/4/2021 12:25:28 PM

अंबाला : आए दिन छीनाझपटी के मामले सामने आ रहे है। जहां सैर कर रही महिला के गले से युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह सैर कर रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार एक लड़का आया और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार लड़का भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana