हथियार के बल पर बाइकर्स ने व्यक्ति से लूटी कार, मारी गोली

5/31/2018 2:10:45 PM

पलवल(दिनेश कुमार):  पलवल की हाउस‌िंग बोर्ड कॉलोनी में बाइकर्स ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से देर रात कार लूट ली। विरोध करने पर उसे जाने से मारने की नियत से गोली भी चलाई। गोली पैर में लगी, जिसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या व हत्या के प्रयास जैसे आठ मामले पहले ही दर्ज है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आलोक दुबे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह रात करीब साढ़े दस बजे जैन मंदिर से अपने घर अपनी कार में लौट रहा था।

जब उसकी कार हाउसिंग बोर्ड मार्केट के निकट पहुंची तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उसकी कार को रूकवा दिया। पीडि़त का कहना था कि जब तक वह कुछ समझ पाता बाइक से दो युवक उतरे और उसे कार से नीचे खींचने लगे। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल उसके सीने पर अड़ा दी। पीडि़त ने बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया तो कॉलोनी के लोग आने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता देख वह उनके चंगुल से छूटकर भागने लगा तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी। 

Rakhi Yadav