काले रंग से घबराई भाजपा, कार्यकर्ताओं को दिया ये निर्देश

2/14/2018 4:45:22 PM

चंडीगढ़(धरणी): 15 फरवरी को जींद में होने वाली भाजपा की हुंकार रैली की तैयारी जोरोशोरो की चल रही है। तैयरियों के साथ ही भाजपा काले रंग से निपटने की रणनीति बनाने में भी जुटी हुई है। पार्टी नेताओं की कोशिश है कि किसी भी सूरत में अमित शाह के सामने काला रंग न आएं। कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कोई भी नेता या कार्यकर्ता रैली में काले रंग के कपडे पहनकर न जाएं। शाह की रैली में किसी भी प्रकार का कोई भी काले रंग का कपड़ा प्रतिबंधित किया गया है।