गर्मियों में सर्दी व सर्दियों में गर्मी महसूस करता है हरियाणा के ये शख्स

6/15/2018 2:44:27 PM

महेंद्रगढ़:  आजकल की इस चिलचिलाती धूप में जहां तापमान 45 डिग्री को भी पार कर रहा है। ऐसे में हर कोई धूप और आग से दूरी बनाने की कोशिश करता है। गर्मी में लोगों का जीना दूभर हो गया है। लेकिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला संतराम का शरीर कुछ अगल ही तरीके का है। उनके जीने का तरीका लोगों को आश्चर्य में डाल रहा है।

दरअसल, संतराम बचपन से ही गर्मियों में कंबल ओढ़कर चूल्हे के सामने तपने बैठ जाते है। उन्हें भयानक तपती गर्मी में उतनी ही ठंड लगती है। वहीं सर्दियों के मौसम में वो जी भर के बर्फ खाते है। ऐसे घूमते है जैसे उन्हें कितनी गर्मी लग रही हो। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि संतराम बचपन से ऐसे ही जीता आया है। 

Rakhi Yadav