मामूली सी कहासुनी पर हुअा खूनी खेल, चले लाठी डंडे

2017-11-01T12:23:01.237

पानीपत(अनिल कुमार):पानीपत के इमाम साहब मौहल्ले में मामूली बात को लेकर हुअा झगड़ा खूनी खेल बना हुअा है। जो दो दिन से रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अाज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और महिलाओं को बुरी तरह से पीटा। जिसके बाद एक होटल को भी निशाना बनाया और पके हुए मीट को सड़क पर फैंक दिया।

उक्त सारी घटना सी.सी.टी.में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार  कल भी दोनों पक्षों के बीच लाठी-हॉकी और तेजधार हथियार जमकर चले। जिसमें किसी का सिर फटा तो किसी की बाजू टूट गई। दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर एक दूसरे का खून बहाया। 

गंभीर चोटें लगने के कारण पप्पू पक्ष के सादिन उर्फ साधू को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इन बदमाशों ने आलिम कुरैशी की दुकान में भी तोड़फोड़ की थी। शाम होते होते पप्पू पक्ष के टीटू को चाकुओं से गोंद डाला गया। जिसे जख्मी हालात में सिविल अस्पताल लाया गया। हालात गम्भीर होने के चलते डाॅक्टरों ने उसे पी.जी.आई रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है।

चांदनी बाग थाना एस.एच.अो संदीप कुमार का कहना है कि सभी अारोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बक्शा नहीं जाएगा। हालात देखते हुए इमाम साहब में भारी पुलिस बल तैनात करवाकर सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया है।   

Punjab Kesari