कुत्तों ने नोचा युवक का शव, 2 दिनों से घायब था मृतक

8/6/2019 2:07:48 PM

कैथल( सुखविंद्र सैनी): कैथल व गांव खानपुर के बीच सडक़ किनारे झाडिय़ों में एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव की पहचान गांव खानपुर निवासी 27 वर्षीय फौजी के रूप में हुई है।

मृतक का चेहरा व बाजू कुत्तों ने नौच हुआ था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह शव यहां पर करीब 15 से 20 घंटे से अधिक समय से पड़ा हुआ था। राहगिरों ने शव के पड़े होने की सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी तो मौके पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में डी.एस.पी. कुलभूषण भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

 

Isha