मूनक नहर में मिला हरियाणा पुलिस के जवान का शव

4/23/2018 1:09:43 PM

राई: सोनीपत पुलिस के जवान का शव हरेवली गांव से गुजर रही मूनक नहर में मिला है। जवान के पास एक बाइक भी थी। बाइक कत्लुपुर-हरेवली में मिली है। हालांकि बाइक की बरामदगी के बारे में पुलिस जांच में जुटी हुई है। जवान ने खुदकुशी की है या फिर हत्या की गई है, इस मामले की तह तक जाने में पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। बता दें कि गांव कुंडल निवासी मनीष हरियाणा पुलिस में नौकरी करता था। वह सोनीपत में सिपाही के पद पर तैनात था। 

रविवार सुबह से ही मनीष लापता था। रविवार सुबह उसकी बाइक लावारिस अवस्था में कत्लुपुर-हरेवली में पड़ी पाई गई। जब बाइक की जांच की तो बाइक मनीष की मिली। कुछ ही देर बाद नरेला के हरेवली से गुजर रही मूनक नहर में एक शव तैरता हुआ पाया गया। जब इसकी शिनाख्त की तो यह शव मनीष नामक युवक का पाया। जब जांच की गई तो मृतक हरियाणा पुलिस का जवान निकला। बीते काफी समय से यह सोनीपत में सिपाही के पद पर कार्यरत था। हत्या है या आत्महत्या इस मामले की अभी जांच की रही है। जांच के बाद हर पहलु स्पष्ट हो जाएगा। बरहाल पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Deepak Paul