संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की अाशंका

12/18/2017 3:42:30 PM

सोनीपत(अनिल राठी): पृथला के गांव छायसा में बीती रात एक 22 साल के युवक की लाश मिलने से हडकंप मच गया। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या करने की अाशंका जताई है। उन्होंने बताया कि रोहित देर शाम घर से अपनी भैसा-बुग्गी लेकर यमुना में रेत लेने गया था, देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु कर दी। जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में इस बात की शिकायत दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जूट गई।

परिजनों ने बताया कि सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें मृतक रोहित का शव छांयसा में यमुना किनारे पड़े होने की बात बताई। सूचना के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया जांच में मृतक रोहित के शरीर और गर्दन पर चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बल्लबगढ़ के डीसीपी बलवीर ने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है। अारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।