स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के बहादुर अधिकारियाें काे राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

8/14/2017 8:57:58 PM

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी )-स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियाें काे उनके बहादुरी व विशिष्ट सेवा के लिए जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों आैर कर्मचारियों को उनके सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा पदकों से सम्मानित किया गया। 

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अजय सिंघल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य चौकसी ब्यूरो (एसवीबी), पंचकूला को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार, अनिल कुमार राव, पुलिस महानिरीक्षक को बहादुरी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 

वहीं राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित होने वालों में आलोक कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे), पंचकूला, वाई.पूर्ण कुमार, उप-महानिरीक्षक प्रशासन पंचकूला, किरत पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक, एसवीबी, अम्बाला, शंकुतला देवी, पुलिस उप-अधीक्षक, करनाल, हिस्सम सिंह, डीएसपी पंचकूला, राजपाल ङ्क्षसह, निरीक्षक, पंचकूला, विजय पाल, निरीक्षक, सुनारिया रोहतक, आजाद सिंह, निरीक्षक, भिवानी, उमेद सिंह, उप-निरीक्षक, हिसार, विनोद कुमार, उप-निरीक्षक, अम्बाला और मोहन सिंह, सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला शामिल हैं।