दुल्हा और दुल्हन ने लिया विश्व पृथ्वी दिवस 2018 पर स्वच्छ वसुंधरा का संकल्प

4/22/2018 4:32:48 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी के हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम परिषर में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट व नेता जी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत एक दुल्हे और दुल्हन ने भी वसुंधरा को बचाने के लिए आयोजकों के साथ संकल्प दिलाया की हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। 

इस अवसर पर स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी के संरक्षण हेतु भिवानी में यज्ञ-हवन किया और साथ में पेड़ लगाने,वन और पानी बचाने का संदेश भी दिया गया। गौरतलब है कि यह पर्व पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय को दर्शाने के लिये साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिये 22 अप्रैल को पूरे विश्व भर के लोगों के द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में हर साल विश्व पृथ्वी दिवस को मनाया जाता है। 

पहली बार इसे 1970 में मनाया गया और उसके बाद से लगभग 192 देशों के द्वारा हर साल यह इस दिन को मनाया जाने गला। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक भारद्वाज ने सभी को दिया और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया।

इस कार्यक्रम के आयोजक महंत चरणदास महाराज ने कहा कि उनकी संस्था हर वर्ष यह दिवस पर्यावरण और वसुंधरा संरक्षण के रूप में एक सप्ताह तक मनाती है। हमारी संस्था एक सप्ताह तक यह पर्व मनाकर प्रदेश में लोगों को जागरूक करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि वे किसानों को भी जागरूक कर रहे हैं कि अपनी फसल के अवशेष न जलाए इससे भी पृथ्वी की ताकत तो कम होती ही है साथ में पर्यावरण प्रदूषित होता है और खेतों में पैदावार भी कम होती है। 

Rakhi Yadav