दुल्हन ने बारात निकलने से ठीक पहले तोड़ा रिश्ता, धरी रह गई सभी तैयारियां

12/9/2020 7:08:23 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी, बारात चलने को तैयार थी। लेकिन ठीक उससे पहले दुल्हन को दूल्हे की एक ऐसी करतूत का पता चला कि उसने रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के इस फैसले में उसके माता पिता ने भी साथ दिया। पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी दूल्हा फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।  



यह मामला हरियाणा के यमुनानगर का है, यहां फिरोजपुर गांव निवासी एक युवक की शादी उसी के साथ बैंक में काम करने वाले एक युवती के साथ तय हुई थी। सभी तैयारियां हो चुकी थी और बारात चलने को तैयार थी कि तभी पुलिस आई, पुलिस ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ साढोरा थाने में एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है इतना सुनते ही दूल्हा मौके से फरार हो गया। 

वहीं ये सब देखते ही दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के घर वालों कहा कि वो बारात नहीं लेकर आएंगे। उनकी बात सुनकर जब दुल्हन के परिवार ने पड़ताल की तो वह हैरान रह गए। जिस लड़के से वो अपनी बेटी की शादी करने जा रहे थे उसके खिलाफ एक लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। दुल्हन के परिवार वालों ने फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। 



पुलिस के मुताबिक गांव फिरोजपुर निवासी युवक की 2014 में यमुना नगर में कोचिंग लेते समय एक युवती के साथ दोस्ती हुई। इस युवती ने आरोप लगाया है शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने जब भी परिवार से मिलवाने की बात की तो युवक ने मना कर दिया। अब युवक धोखा देकर शादी करने जा रहा है। जिसके चलते युवती ने पुलिस को शिकायत दी और दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया।

vinod kumar