देवर ने भाभी की गला घोंट कर की हत्या, चरित्र पर करता था शक

8/2/2020 1:52:39 PM

नरवाना : मांगलपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की गला घोंट तक हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार मांगलपुर गांव निवासी रणधीर की पत्नी बिरजो देवी की उसी के देवर मदन ने गला घोंट कर हत्या कर दी। सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रणधीर  व उसका भाई  मदन थाना उकलाना के अंतर्गत पड़ने वाले गांव सनियाना में एक ही घर में शादीशुदा थे।

उन्होंने बताया कि मदन अपनी भाभी के चरित्र पर शक करता था औऱ इसी शक के चलते गत देर सायं उसने बिरजो देवी की गली घोंट कर हत्या कर दी। इस घटना बारे किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर  पोस्टर्माटम नागरिक अस्पताल नरवाना में करवाया व परिजनों को सौंप दिया। सदर पुलिस ने मृतक महिला के पति रणधीर सिंह की शिकायत पर मदन के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

Edited By

Manisha rana