प्रेमविवाह करने वाली गर्भवती बहन को भाई ने मारी गोली, मौके पर मौत

5/10/2018 7:07:24 PM

गोहाना(सुनील जिंदल):  प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिस भाई की कलाई पर रक्षा करने के लिए एक बहन राखी बांधती है। उसी भाई ने आज खुद अपने हाथों से उस बहन का खून बहा दिया। गोहाना के लाठ गांव में एक भाई ने अपनी 6 महीने की गर्भवती बहन को सिर्फ इसलिए मार दिया। क्योकि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतका ने 2015 में छपरा जिला झज्जर में प्रेम विवाह किया था। बहन द्वारा प्रेम विवाह किए जाने पर अारोपी भाई नाराज था। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के पति दीपक के बयान पर उसके साले विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार लाठ गांव के रहने वाले दीपक ने तीन साल पहले छप्परा जिला झज्जर की नीतू से कोर्ट में प्रेम विवाह था। पिछले तीन साल से लाठ गांव में नीतू और दीपक बड़े प्रेम से रह रहे थे। इस दौरान नीतू छह माह की गर्भवती भी थी। इससे पहले नीतू के भाई विक्रम की शादी दीपक की बहन से 2014 में पूरी रीति रीवाज के साथ हुई थी।

एक हिसाब से दोनों युवक एक दुसरे के साला जीजा बन गये थे। मगर विक्रम को यह बात कतई रास नहीं आ रही थी। कि जिस घर से उसकी पत्नी ब्याही आई उसी का भाई उसकी बहन को कोर्ट में शादी कर ले गया। वीरवार को विक्रम अपने दो दोस्तों संग नीतू के घर आया तथा हाल चाल पुछने के बाद बैठ गया। इस दौरान दीपक के परिवार के और सदस्य भी आ गये। नीतू चाय बनाने के लिए रसोई की तरफ गई तो विक्रम ने पिस्तौल तानकर नीतू को गोली मार दी। जिससे वह धड़ाम से जा गिरी। विक्रम बाईक पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया।

 
 

Rakhi Yadav