बजट में आम आदमी को कोई राहत नहीं, यह जनता को गुमराह करने वाला दस्तावेज साबित हुआ : जसविंदर खैहरा

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 04:31 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया गया। केंद्रीय बजट को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में जेजेपी के युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंदर खैहरा ने बजट को आम जनता के हितों से दूर बताते हुए कड़ी आलोचना की है।

खैहरा ने कहा कि इस बजट में आम आदमी को कोई ठोस राहत नहीं दी गई है और यह पूरी तरह से जनता को गुमराह करने वाला दस्तावेज़ साबित हुआ है। यह बजट देश की आम जनता की ज़रूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहा है।

जसविंदर खैहरा ने कहा कि देश में रोज़मर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके बावजूद बजट में महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम नजर नहीं आता। रसोई गैस, खाद्य पदार्थ, दवाइयां और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर सरकार पूरी तरह मौन रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static