लूट के इरादे से बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक घायल

9/18/2018 11:31:13 AM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में लूट के इरादे से हुनामल की प्याऊ के निकट तीन बदमाशों ने गोलियां चला दी। वह लूट के इरादे से घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे कि मकान मालिक ने शोर मचा दिया। जिसके बाद उन्होंने 3 फायर किए। जिससे गोली के छर्रे लगने से कृष्ण नाम का व्यक्ति घायल हो गया। घटना रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया और सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

Rakhi Yadav