कार ने रेहड़ी चालक व साइकिल सवार को कुचला, गंभीर

7/23/2020 11:24:29 AM

सोनीपत : सैक्टर-23 के पास महलाना रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े रेहड़ी चालक व साइकिल पर जा रहे युवक को कुटल दिया। दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पी.जी.आई. रोहतक के लिए रैफर कर दिया, हालांकि दोनों को रोहतक ले जाने की बजाय सोनीपत के ही निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। दुर्घटना होने पर भी कार सवार रुका नहीं, बल्कि मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

बुधवार को सुबह 7 बजे महलाना रोड पर एक कार तेज गति से जा रही थी। कार ने पहले सड़क किनारे  रेहड़ी लगाकर खड़े राम सिंह को टक्कर मार दी और उसकी रेहड़ी पलट दिया, जिससे उसकी रेहड़ी टूट गई और सामान सड़क पर बिखर गया। इसके बाद कार ने साइकिल सवार रवि को टक्कर मारी और तेज गति से निकल गई। दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रैफर कर दिया गया। पुलिस कार की पहचान के लिए महलाना रोड के सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है।

Edited By

Manisha rana