पवित्र ग्रंथ गीता का अपमान करने की शिकायत पर मामला दर्ज

12/24/2018 9:57:36 AM

थानेसर(नरुला): ब्रह्मासरोवर के आस-पास एक चॢचत आश्रम के अनुयायियों की ओर से बांटी जा रही पुस्तकों में हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किए जाने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। गुरुग्राम के संदीप सिंह ने इसकी शिकायत आदर्श थाना पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

उन्होंने अपनी शिकायत की 1-1 प्रति प्रधानमंत्री, गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री हरियाणा, डी.जी.पी. हरियाणा पुलिस, डी.जी.पी. इंटैलीजैंस व एस.पी. कुरुक्षेत्र को भेजी है। संदीप ने शिकायत में लिखा है कि गीता जयंती पर एक आध्यात्मिक पुस्तक में ब्राहम्ण, विष्णु, महेश के बारे में गलत टिप्पणी की गई है। एक दूसरी पुस्तक में भी ङ्क्षनदा की गई है। इन पुस्तकों में इस तरह की बात लिखकर प्रकाशक की ओर से हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार की ओर से जिस पवित्र ग्रंथ गीता के ज्ञान का प्रचार करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

 उसी की मान्यता के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। शिकायतकत्र्ता ने बताया  कि पुस्तक में लिखा गया है कि गीता का ज्ञान श्रीकृष्ण ने नहीं दिया था। यह पवित्र ग्रंथ गीता का अपमान है। उन्होंने शिकायत में कहा कि ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पुस्तकों के प्रकाशक और मुद्रक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। आश्रम के अनुयायियों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 1 लाख पुस्तकें बांटने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोगों में ज्ञान बांटने का है।
डी.एस.पी. गुरमेल सिंह ने बताया कि थाना के.यू.के. ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले की जांच की जाएगी 
आदर्श थाना प्रभारी छोटू राम ने बताया कि गुरुग्राम निवासी संदीप की शिकायत पर आश्रम व मुद्रक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। वास्तविकता जानने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Deepak Paul