पति पर अश्लील मैसेज भेजकर बदनाम करने का केस दर्ज

7/27/2018 11:43:11 AM

हिसार(पंकेस): एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज प्रताडऩा और अश्लील मैसेज भेजकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आई.पी.सी. तथा आई.टी. एक्ट धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सदर पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 21 दिसम्बर 2015 को गांव कुलाना के मुरारीलाल के साथ हुई थी। उसका पति सेना में कार्यरत है। शादी के बाद पति और अन्य ससुरालजनों ने शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं। इन यातनाओं के चलते मैंने सेना के अधिकारियों को पत्र लिखकर पति से खर्चा दिलवाने की अपील की। जिस पर उसका खर्चा शुरू हो गया। 
 

यह खर्चा शुरू होने पर पति ने कहा कि उसने सेना में शादीशुदा होने का जिक्र नहीं किया है इसलिए वह ऐसा करना बंद कर दे। ऐसा करने से मना करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिलनी शुरू हो गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पति ने समाज में बदनाम करने के लिए व्हॉट्सएप पर कॉलगर्ल तक बना दिया और परिवार के सदस्यों के नम्बर डाल दिए। 
 

Deepak Paul