बच्चे के शव का कराया दोबारा पोस्टमार्टम, दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: बराला

8/26/2018 11:54:04 AM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान फंसी एंबुलेंस में बच्चे की मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। जिसके चलते परिजन न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बच्चे के परिजन आज बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मिले और आपबीती सुनाई। 

जिसके बाद सुभाष बराला ने कहा कि यह घटना बहुत ही संवेदनशील है और हमें ऐसी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए और रास्ता जरुर देना चाहिए था। वही पूरे मामले में जांच चल रही है बच्चे के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस मामले में अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही जरूर होगी।  

  

Rakhi Yadav