भिवानी में भी रह गई अटल यादें ,बाजरे की खिचड़ी और गाय का मक्खन था पसंद

8/17/2018 3:57:43 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज):  भिवानी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अनेक यादें जुडी हुई है। उनके निधन से उनके मित्र परिवार भी आज इस दुःख की घडी में उनके परिवार के साथ है। अटल के जाने के बाद भिवानी में भी अनेक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। भिवानी के कसेरा परिवार और लोहिया परिवार से उनकी गहन मित्रता थी जनसंघ के समय से अटल भिवानी में आते रहे हैं। भिवानी 1996 में कसेरा परिवार के घर पहुंचे तो उन्हें एक जान सभा में भाषण देने थे तो वह अपनी घडी भूल गए थे। उस दौरान भिवानी में उनके मित्र गोविंद राम कसेरा ने अपनी घडी उतारकर अटल को दी और फिर अटल ने घडी के टाइम अनुसार अपना भाषण दिया। 

वही इससे पूर्व जनसंघ के समय लोहिया परिवार में पहुंचे थे और वहां उन्होंने गाय के घी का सेवन किया। क्योंकि अटल जी हमेशा गाय के घी का सेवन करते थे और उन्हें बाजरे की खिचड़ी भी काफी पसंद थी। सुरेंद्र लोहिया ने बताया कि कई वर्ष पहले उन्होंने अपने पिता के साथ अटल जी को देखा था।   

Rakhi Yadav