नागरिक अस्पताल के ओ.पी.डी. वार्ड में अचानक गिरी डाउन सीलिंग

9/7/2018 8:57:49 AM

अम्बाला(जतिन): कैंट के नागरिक अस्पताल की एमरजैंसी वार्ड से ओ.पी.डी. वार्ड की ओर जाने वाले रास्ते में लगी डाउन सीलिंग रात के 2 बजे अचानक गिर गई।  सीलिंग के गिरने की आवाज से एमरजैंसी वार्ड में सो रहे मरीज जाग उठे। रात की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ  ने भी आवाज सुनने के बाद जब जाकर देखा तो डाऊन सीलिंग गिरी हुई दिखी। देर रात इस बारे में अस्पताल के अधिकारियों को बता दिया गया। 

सुबह पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों को इस संबंध में बताया तो उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। वह डाऊन सीलिंग के गिरने का कारण नमी बताया। बता दें कि इससे पहले एमरजैंसी की ओ.टी. के बाहर डाउन सीलिंग गिरने की घटना हो चुकी है।

बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है नागरिक हॉस्पिटल की नई इमारत की सीलिंग गिरना, ईश्वर का शुक्र है कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बीजेपी सरकार में विकास के नाम पर लूट मची है हर तरफ। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तमाल होने के कारण यह घटनाएं घटती है। जिम्मेवार व्यक्ति की खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Rakhi Yadav