किसानों को सबसे ज्यादा फायदा गठबंधन सरकार ने दिया, विपक्षी बरगला रहे हैं : मूलचंद शर्मा

3/6/2023 10:23:01 PM

चरखी दादरी(पुनीत): परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा बजट को किसान व जनहित का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा गठबंधन सरकार ने दिया है। वहीं विपक्षी जनता को बरगलाकर अपने स्वार्थ साधने की कोशिश में हैं। हरियाणा की जनता पर मनोहर सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया, सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है।

गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया: मूलचंद शर्मा

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दादरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बजट पर चर्चा की और उनके साथ फूलों की होली खेली। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी सहित कई नेता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के बजट से अब गरीब, मजदूर और किसानों के साथ साथ व्यापारियों को मिलेगा भरपूर लाभ। उन्होंने बताया कि गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया। पहले यह 40 करोड़ रुपए था। राज्य में हरियाणा गौ सेवा आयोग के साथ पंजीकृत 632 गौशालाएं, जिनमें लगभग 4.6 लाख बेसहारा पशु बेसहारा पशुओं को रखने वाली गौशालाओं को उचित रूप से वित्तीय सहायता दी जाएगी। ताकि गौशालाओं में गौमाता की देखभाल और सुरक्षा की जा सके।

पुरानी पेंशन योजना को जल्द शुरू की जाएगी: मूलचंद शर्मा

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन पर कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने रोक लगाई थी। अब हरियाणा सरकार इसका समाधान करेगी। जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को लेकर समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ हत्या को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने कानून बनाया है। गौवंश की हत्या करने वालों को सजा मिलेगी। अवैध माइनिंग को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में सिर्फ 10 फीसदी ही माइनिंग चल रही हैं, अवैध माइनिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अप्रैल माह से हरियाणा में हैवी लेयर की नई सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा।

        (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma