शहीदों को भुलाने वाला देश प्रगति नहीं कर सकता: इंद्रेश

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 11:21 AM (IST)

रोहतक: जो देश शहीदोंं, स्वतंत्रता सेनानियों को याद नहीं करता वह देश कभी प्रगति नहीं कर सकता। लव द नेशन (अपने राष्ट्र को प्रेम करो) का मंत्र युवा वर्ग को देते हुए ये उद्गार प्रतिष्ठित राष्ट्रवादी विचारक, सामाजिक कार्यकत्र्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने महॢष दयानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावार करने वाले सैनिकों के लिए उनका जीवन राष्ट्र के लिए मिशन है। 

इंद्रेश ने विद्याॢथयों से राष्ट्र निर्माण को जीवन मिशन बनाने का आह्वान किया। इंद्रेश ने कहा कि समाज में बेटी बोझ नहीं, वरदान है। बेटियों को समाज में बराबरी का स्थान देने की जरूरत है। इंद्रेश ने विद्याॢथयों को सत्य व संस्कारों के मार्ग पर चलते हुए निडर जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने एम.डी.यू. के विद्याॢथयों को विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक, एन्वायरनमैंट फ्रैंडली, लैंगिक-समता, सामाजिक सामंजस्य, सांप्रदायिक सद्भाव का अग्रणी संस्थान बनाने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि युवा वर्ग की असीमित ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण कार्य में किया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static