नौकरी का झांसा देकर महिला ने करवाया युवती का दुष्कर्म

4/13/2018 8:36:03 AM

भिवानी(ब्यूरो): नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक महिला द्वारा एक युवती का दुष्कर्म करवाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता को बाद में बंधक भी बना लिया गया। पीड़िता ने किसी तरह से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को आरोपी महिला के चंगुल से छुड़वाया। 

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत निवासी पीड़िता ने बताया कि रेलवे स्टेशन नजदीक कालोनी निवासी रेखा ने उससे फोन पर बात कर उसे अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर भिवानी बुला लिया। 

वह नौकरी के चक्कर में भिवानी चली गई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी महिला के बताए पते पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने कमरे पर 3-4 लोगों को बुला लिया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात की। उसके मना करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

Rakhi Yadav