शादी का दवाब बनाने पर गायब हुआ युवक, 4 साल तक लुटता रहा अस्मत

2/8/2018 4:45:33 PM

टोहाना(सुशील सिंगला):  टोहाना में शादी का झांसा देकर एक महिला से चार साल तक  दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपमंडल के गांव की विवाहिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ  विभिन्न धाराओ के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच उकलाना थाने में सौंप दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2002 में उसकी शादी ग्रामीण से हुई थी। जिसके बाद उसका उसके पति के साथ मनमुटाव के चलते 13 साल पहले तलाक हो गया तो वह गांव के ही युवक मनजीत के साथ उकलाना में रह रही थी।

मनजीत ने उसे शादी करने की बात कही थी कि वह उसके साथ शादी कर लेगा लेकिन चार साल तक मनजीत ने उसके साथ शादी नही की। जब पांच दिन से मनजीत उससे नही मिला तो उसने कई बार मनजीत का फोन मिलाया। फोन पर मनजीत ने उसे कहा कि उसने शादी कर ली है। वह मुझसे शादी नही कर सकता। अगर उसने यह बात पुलिस में बताई तो उसे जान से मार देगा। जिसके बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर पर 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।