लुटेरी बहू का कारनामा: घरवालों को जहर पिलाया, फिर घर लूटकर हुई फरार

1/2/2019 6:00:19 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): गांव कलिंगा के रिटायर्ड सूबेदार के परिवार के लोगों को उसकी पुत्रवधू चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से नकदी लेकर फरार हो गई। बेहोशी की हालत में परिवार के लोगों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सामान्य अस्पताल उपचाराधीन रिटायर्ड सूबेदार ने तबीयत में सुधार होने पर पुलिस को शिकायत देने की बात कही।



सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन कलिंगा निवासी रिटायर्ड सूबेदार रोहताश ने बताया कि उसके बड़े बेटे कुलदीप की बहू ने सुबह चाय बनाई थी। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्रवधू सपना ने चाय उसे, सास, देवर व उसकी 5 साल की बेटी को दी। चाय पीते ही अचानक सभी की तबीयत खराब हो गई और वे बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ होश आया तो अपनी पुत्रवधू की तलाश की लेकिन वह घर पर नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्रवधू घर में रखे 20-25 हजार भी ले गई।  

बताया जा रहा है कि सपना का पति फौज में है। साथ ही सपना का अपने ससुराल में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। फिलहाल सभी चारों सदस्यों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। 
 

Deepak Paul