गोहाना में इस हालत में मिला था युवक का शव, गोलगप्पे की दुकान पर मजदूरी करता था मृतक

4/29/2023 1:32:09 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना पानीपत रोड पर वार्ड-10 मिगलानी कॉलोनी में एक घर के कमरे में पंखे से युवक फांसी से लटका मिला। मृतक मोहन 25 साल का गोहाना के मेन बाजार का रहने वाला था। घटना की सूूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। 


गोलगप्पे की दुकान पर मजदूरी करने का काम करता था मृतक

मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहन गोहाना की सब्जी मंडी के पास गोलगप्पे की दुकान पर मजदूरी करने का काम करता था और शादी विवाह में भी काम पर जाता था। कल सुबह घर से काम के लिए गया था लेकिन आज सुबह पता चला कि जिस के यहां वह काम करता था उसी के मकान में फांसी से लटका हुआ है। परिजनों ने कहा कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं मकान में रहने वाले दूसरे कारीगर ने बताया कि मोहन ने कल देर रात ज्यादा शराब पी थी। एक युवक इसको रात के समय घर छोड़ कर गए थे। आज सुबह जब उसके कमरे में जाकर देखा तो वो पंखे से लटका हुआ था। फिलहाल पुुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Content Writer

Manisha rana