हांसी में यातायात पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय

7/3/2018 12:06:38 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस जिला हांसी में एक नया यातायात पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, राज्य में यातायात पुलिस स्टेशनों की संख्या 23 हो जाएगी। पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हांसी में नए यातायात पुलिस स्टेशन की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 22 यातायात पुलिस स्टेशन संचालित हैं जिनमें 20 जिलों में 1-1 और गुरुग्राम में 2 यातायात पुलिस स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा कुंडली-मानेसर-पलवल (के.एम.पी.) तथा कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (के.जी.पी.) राजमार्गों पर हरियाणा क्षेत्र में पडऩे वाले प्रत्येक जिले में 1-1 यातायात पुलिस स्टेशन खोलने की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल तथा फरीदाबाद में स्वीकृति उपरांत जल्द ही 6 यातायात पुलिस स्टेशन खोले जाएंगे।'
 

Deepak Paul