करनाल में लुटेरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिलाओं को बना रहे निशाना

5/31/2019 3:56:08 PM

करनाल (केसी आर्य): सीएम सीटी करनाल में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते करनाल पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई तरह के सावलिया निशाना खड़े हो रहे है। रोजाना चोरी लूट की वारदातों में शहर हो रहा इजाफा और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। ताजा मामला रामनगर का है जहां तीन बाइक सवारों ने एक राह चलती महिला को अपना निशाना बनाया और उसके बाद जबरदस्ती कंगन छीनकर मौके से फरार हो गए।



फ़िलहाल पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत रामनगर ने दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं वारदात करने के बाद भागते समय आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों में लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गई। लेकिन दिन दिहाड़े हुई महिला से उसके कंगनों की लूट की वारदात के बाद पुलिस कार्य प्रणाली पर कई तरह के सावलिया निशान उठाती है।

Naveen Dalal