Eid-Ul-Azha: रेवाड़ी में भी मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व, समाज के लोगों ने की नमाज अदा

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 12:46 PM (IST)

रेवाड़ी : देशभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भी ईद उल अजहा का पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

PunjabKesari


सुरक्षा व्यवस्था का किया गया था पुख्ता बंदोबस्त

जानकारी के मुताबिक जिले के राजीव नगर स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा नमाज अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सुबह से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करने के लिए लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। ईद को देखते हुए प्रशासन द्वारा पहले से ही मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। 

मुस्लिम समाज के प्रधान मुबीन खान ने ईद अल-अजहा के पवित्र त्योहार के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस ईद पर पशुओं की कुर्बानी होती है। उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी परंपरा है जो समाज के लोग इसे निभाते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा आज ईद के जरिए पूरी दुनिया के अंदर अमन-चैन और शांति का पैगाम दिया जाता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static