पुलिस के लिए आफत से कम नहीं रहेगा विधानसभा सत्र का पहला दिन

3/5/2018 9:35:30 AM

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा सत्र का पहला दिन चंडीगढ़ व पंचकूला पुलिस के लिए किसी आफत से कम रहने वाला नही है। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा ने विधानसभा घेराव की धमकी दे रखी है व सैंकडों किसान रात से ही यहां जुटना शुरू हो गए हैं।

दूसरा घेराव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसी साइकिल पर सवार होकर करेंगे। तीसरा घेराव जींद में चल रहे दलित आंदोलन को लेकर होगा। फिलहाल यह स्थिति स्पष्ट है कि तीनों घेराव करने वालों को पुलिस चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करने देगी। अगर कोई कर भी जाता है तो चंडीगढ़ पुलिस उन्हें किसी भी सूरत में विधानसभा में नहीं घुसने देगी। पुलिस छावनी में तब्दील विधानसभा में घुसना वेसे भी आसान नहीं है।

पंचकूला पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम कर रखे हैं, जगह-जगह बेरिकेट्स लगाए गए हैं। भीड़ आगे न जा सके इसलिए वाटरकेंन का उपयोग हो सकता है।