हरियाणा: तय हुआ मंत्रियों का ध्वजारोहण कार्यक्रम, जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा?

8/1/2019 3:46:40 PM

चंडीगढ़ (चंडीगढ़): इस बार 15 अगस्त को पूरे देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिसको लेकर हरियाणा के विभिन्न जिलों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए मंत्रियों व विधायकों का ध्वजारोहण कार्यक्रम निश्चित कर लिया गया है। जिसमें हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। फरीदाबाद जिला के सूरजकुण्ड में होटल राजहंस में ‘एट-होम’ का आयोजन होगा।

विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल कुरुक्षेत्र एवं उप-अध्यक्ष संतोष यादव भिवानी में ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार, हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा अम्बाला, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गुरुग्राम, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पानीपत, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार जींद, उद्योग मंत्री विपुल गोयल पलवल, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर करनाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कैथल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव कम्बोज सिरसा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा0 बनवारी लाल हिसार में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य सचेतक ज्ञान चन्द गुप्ता यमुनानगर, सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन कमल गुप्ता झज्जर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

उन्होंने बताया कि महेन्द्रगढ़ स्थित जिला मुख्यालय नारनौल में गुरुग्राम मंडल के आयुक्त, हिसार मंडल के आयुक्त फतेहाबाद, रोहतक मंडल के आयुक्त चरखी दादरी तथा नूंह के उपायुक्त नूंह में ध्वजारोहण करेंगे।

Shivam