वीसी के पुतले की निकाली शव यात्रा, फूंका पुतला

9/10/2021 8:59:42 AM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के वीसी के पुतले की शव यात्रा निकाली और नारेबाजी करते हुए पुतले को फूंका। यूनिवर्सिटी मीरपुर के वीसी एसके गक्खड़ के पुतले की शव यात्रा धारूहेड़ा चुंगी से मिनी सचिवालय तक निकाली। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।

छात्रों ने यूनिवर्सिटी के वीसी पर भ्रष्टाचार सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाए। इसके पहले बड़ी संख्या में छात्र धारूहेड़ा चुंगी पर एकत्रित् हुए। यहां पर उन्होंने वीसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद वीसी का पुतला तैयार कर उसकी शव यात्रा निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे। करीब तीन किलोमीटर तक निकली यात्रा में छात्र-छात्राओं ने वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मिनी सचिवालय के गेट पर पुतले को आग के हवाले कर दिया।

स्टूडेंट्स ने वीसी पर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी की है। स्टूडेंट्स का कहना है कि वह लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हे। इसी के चलते आज शव यात्रा निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया गया। 
फोटो : विरोध प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स

Content Writer

Isha