शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म

1/5/2020 12:11:35 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): शहर की एक कालोनी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा लेकिन आरोपी युवक व उसके परिवार के सदस्यों ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके परिवार के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी अभी फरार हैं। दरअसल, शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोविंद नगर लुधियाना निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ जान पहचान थी। इस दौरान आरोपी युवक फरवरी 2018 से उसके साथ रहने लग गया। जहां पर आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

जब उसने आरोपी युवक के परिजनों सर्वजीत कौर, मनी, हर्ष व टीटू से इस बारे बात की तो उन्होंने भी उसका साथ देने से मना कर दिया और उसे प्रताडि़त किया। उधर, ए.एस.आई. बलजीत कौर ने बताया कि युवती की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Edited By

vinod kumar