घर से पढ़ने के लिए निकली छात्रा हुई गायब, एक युवक पर मामला दर्ज(video)

2/8/2018 5:50:28 PM

नूंह मेवात(एेके बघेल):  नूंह मेवात जिले के नगीना क्षेत्र के गांव बसईखांजादा में एक दलित छात्रा को स्कूल जाते समय अगवा करने का मामला सामने आया है। नगीना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अगवा करने वाले नसीम के खिलाफ आईपीसी की  धारा 363, 366 के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव शेखपुर की पूनम दलित छात्रा गांव बसईखांजादा के हाई स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढती है। छात्रा गत 30 जनवरी को घर से पढने के लिऐ निकली थी कि आज तक वापिस नही आई। पीडित परिवार का कहना  है कि उनकी  लडकी को गांव बसईखांजादा का नसीम अगवा करके भगा ले गया है। पीडित महिला ने बताया कि उसकी लडकी शादीशुदा है। अब परीक्षा हो जाने के बाद ससुराल जाने वाली थी। लडकी का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। जिससे इलाके मे सनसनी फैली हुई है।

इस मामले में एक और दिलचस्प बात ये है कि अभियुक्त के पिता ने गत 1 फरवरी को गुरुग्राम जिले के शिवाजी नगर थाने में केस दर्ज कराया हुआ है। लड़के पक्ष के मुताबिक उनका लड़का गुरुग्राम से बीएससी  कर रहा था।  पुलिस ने युवक की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, युवक के परिजनों को लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की बात गले से नीचे  नहीं उतर रही है। 

आरोपी युवक के परिजनों ने तो लड़की के चरित्र पर भी उंगली उठा दी। पूनम छात्रा की माता के मुताबिक लड़की को रिश्तेदारी से लेकर कई जगह खोजा गया लेकिन नहीं मिली तो मामला दर्ज कराया गया। अभी तक लड़की का कोई सुराग नही लगा है। लड़का और लड़की के अलग समुदाय के होने की वजह से यह मामला तूल पकड़ सकता है। जब स्कूल के मुख्याध्यापक ईश्वर सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि लड़की 29 जनवरी से ही स्कूल से अनुपस्थित चल रही है।