झूठे केस दर्ज कर आवाज दबा रही सरकार: हुड्डा

5/22/2017 11:17:48 AM

हिसार (विनोद सैनी):पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार झूठे केस दर्ज कर मेरी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। जल्दी ही सभी के सामने सच्चाई सामने आ जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा रावलवास खुर्द में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रो. सम्पत सिंह द्वारा आयोजित जनआक्रोश रैली को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार खुद ही अपने लोगों से घिरी हुई है, जनता की तो बाद में सोचेगी।

मंत्री धनखड़ पर लगे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर यह सही है तो गंभीर मामला है जांच करवानी चाहिए। हिसार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन के तौर पर ऐसा नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि एस.वाई.एल. नगर का पानी हरियाणा को पहले मिल जाना चाहिए था, परंतु इनेलो के कारण नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रकाश सिंह बादल से मिली हुई थी जिसके कारण एस.वाई.एल. का पानी नही. मिला। उन्होंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता नहर खोदने के लिए जाते है तो सड़क खोद कर आते है।