हरियाणा सरकार पेंशन नहीं दे रही,ये लिखकर अब मर जाऊं क्या? अफसरों ने कागज फेंककर मारे...सचिवालय में छलका बुजुर्ग का दर्द
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 10:27 AM (IST)
सोनीपत (सुशील): सोनीपत में पेंशन के लिए एक बुजुर्ग की बेबसी सामने आई है। चार महीने से पेंशन नहीं मिलने का दावा करते हुए गांव बुटाना निवासी गुलाब सिंह लघु सचिवालय पहुंचा। हाथों में कागज लिए बैठे बुजुर्ग का दर्द कैमरे के सामने छलक पड़ा। गुलाब सिंह का कहना है कि पेंशन ही उसके घर के गुजर-बसर का सहारा है। दो बेटों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटा अलग रहता है। अब बुजुर्ग ने प्रशासन और हरियाणा सरकार से अपनी पेंशन जल्द जारी करने की गुहार लगाई है।देखिए ये रिपोर्ट।
सोनीपत के गांव बुटाना के गुलाब सिंह पेंशन के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद फरियाद लेकर लघु सचिवालय पहुंचा।बुजुर्ग का कहना है कि चार महीने से उसकी पेंशन नहीं आई है और इसी पेंशन के सहारे उसके घर का गुजारा चलता है। दो बेटों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटा अलग रहता है। ऐसे में पेंशन रुकने से उसके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।कैमरे के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए गुलाब सिंह ने हरियाणा सरकार से सवाल किया और कहा हरियाणा सरकार पेंशन नहीं दे रही,ये लिखकर अब मर जाऊं क्या?
वहीं पेंशन की परेशानी के साथ गुलाब सिंह ने अधिकारियों पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया है। बुजुर्ग का कहना है कि उसके कागज तक फेंककर मारे गए और समस्या के समाधान के लिए उसे बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे है।हरियाणा सरकार बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए पेंशन योजना संचालित करती है। लेकिन गुलाब सिंह का मामला सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि अगर पेंशन ही बुजुर्ग के घर के गुजर-बसर का सहारा है, तो चार महीने से भुगतान क्यों नहीं हुआ?उम्मीद है कि उसकी शिकायत की जांच होगी और उसे जल्द उसकी रुकी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा।