द ग्रेट खली ने जिला उपायुक्त को दिया निमंत्रण, 17 अक्टूबर को उनके स्पोर्ट्स एकेडमी का होगा उद्घाटन

10/1/2022 12:11:37 AM

करनाल: द ग्रेट खली शुक्रवार को देर शाम जिला सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला उपायुक्त अनीश यादव को स्पोर्ट्स एकेडमी की उद्घाटन को लेकर निमतंत्र दिया। खली ने बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपनी स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन करनाल में करने जा रहे है। जिसमें प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एकेडमी में 5 तरह के खेलों का प्रशिक्षण देगें।

इसके साथ ही द ग्रेट खली ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर कहा कि वह उनके बहुत बड़े फैन और हमेश रहेगें। उन्होंने केवल अपने गानों पर ही ध्यान दिया। कभी किसी के विवाद में नहीं पड़े। मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों को कठोर सजा मिलना चाहिए। ऐसे लोगों से वह सख्त नफरत करते है। जो बेवजह किसी की हत्या कर देते है। खली ने मूसेवाला को लेकर अफसोस व्यक्त किया।

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहे और खेलों में अपना भविष्य बनाए। इसके साथ ही देश के लिए गोल्ड लाकर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने भ्रष्टाचारों पर सरकार द्वारा नकेल कसे जाने के सवाल पर कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है और यह नकेल कसी जानी चाहिए। जब भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी तभी देश तरक्की करेगा। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार के सवाल जवाब देते हुए कहा कि वह भाजपा के सदस्य है। अगर हाईकमान से चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार की ड्यूटी लगाई जाएगी तो वह बिल्कुल पार्टी के लिए प्रचार करेगें। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Ajay Kumar Sharma