पंजाब केसरी ग्रुप पर आप सरकार के GST विभाग की रेड लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश : मोहनलाल बड़ौली

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 10:10 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने पंजाब केसरी ग्रुप पर दोबारा की गई जी.एस.टी. रेड को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और मीडिया की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बड़ौली ने कहा कि पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया समूह पर बार-बार रेड कराना यह साफ दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी सरकार सच से डरती है।  मीडिया संस्थान सरकार की नाकामियों को उजागर करता है, तो उसे डराने-धमकाने के लिए रेड और जांच का सहारा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मीडिया समूह पर हमला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश है। भाजपा इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static