पत्नी पर शक करता था पति, फरसे से गर्दन पर किया वार

5/20/2022 3:47:55 PM

रोहतक : गोहाना रोड स्थित एक गांव में व्यक्ति ने कमरे में सो रही पत्नी पर फरसे से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला के बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति उस पर शक करता है। वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। तभी पति सुबह चार बजे फरसा लेकर उसके कमरे में आया और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद शोर मचाने पर उसका पति मौके से फरार हो गया। इसके बाद बेटा अपनी मौसी को बुलाकर लाया, जिसने उसे पीजीआई में भर्ती करवाया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana