कानून में जो बदनीति है उसे ठीक नहीं किया जा सकता: शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह

1/9/2021 8:45:37 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): कृषि कानूनों के खिलाफ सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एक विशाल कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन में बुद्धिजीवियों ने कृषि कानून के खिलाफ अपने विचार रखे। 

जम्हुरी अधिकार सभा पंजाब के महासचिव प्रो. जगमोहन सिंह इस कन्वेंशन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और मोदी सरकार पर जमकर बरसे और कृषि कानूनों के खिलाफ विचार रखे। उन्होंने कहा कि कानून में जो बदनीति है उसे ठीक नहीं किया जा सकता। भ्रम फैलाया जा रहा है कि आंदोलन में पंजाब के किसान शामिल है, जबकि सच्चाई से सभी वाकिफ हैं।

शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह यह कानून सिर्फ कृषि के नहीं है। यह कानून हर किसी पर हावी होगा। हम अपने खाने की चीजें विदेशों मेंं भेज रहे हैं, यहीं से कारपोरेट लोगों को लाभ मिल रहा है। कृषि कानून की आड़ में सरकार ठेकेदारों को ला रही है, जो अपने हिसाब से खर्चा करवाएगा, जिससे किसान कर्जदार हो जाएगा। कर्ज का भुगतान किसान जमीन बेचकर चुकाएगा। कारपोरेट घरानों को हो रहे नुकसान की भरपाई सरकार कृषि क्षेत्रों से करना चाहती है। 

Shivam