तिगरा गांव में युवक और युवती ने भागकर कर ली लवमैरिज, सर्टिफिकेट वारयल होने पर ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 08:43 PM (IST)

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): शहर के गांव तिगरा की एक लड़की तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गई। जिस लेकर परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सोशल मीडिया पर एक मैरिज सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। जिसे देखकर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि यह शादी सामाजिक स्तर पर सही नहीं है। एक ही गोत्र में शादी करना जायज नहीं है। वहीं उन्होंने पुलिस पर भी सही समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाए हैं।   

बता दें कि पिछले 4 महीने पूर्व महेंद्रगढ़ जिले के गांव के युवक युवती ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज किया था। जिस पर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था और गांव में कई दिनों तक तनाव का माहौल रहा था। अब एक बार फिर से महेंद्रगढ़ के गांव तिगरा में भी एक लड़की द्वारा उसी के गोत्र के युवक से शादी करने का मामला सामने आया है।

वहीं 18 वर्षीय लड़की 22 अगस्त को कोचिंग करने के लिए अकेली गई थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं आई। जिस पर लड़की की मां ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि तिगरा गांव का ही प्रमोद नामक युवक बेटी को भगा ले गया है। दोनों एक ही गांव और एक ही गोत्र के हैं। पुलिस में मामला दर्ज होने के 2 दिन बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा है। ग्रामीणों में इसको लेकर रोष है। ग्रामीण आज अटेली थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पुलिस को समय रहते हुए सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस उनको बरामद नहीं कर पाई। पुलिस की कार्य प्रणाली से ग्रामीण खफा हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लड़का वे लड़की दोनों एक ही गोत्र के हैं। इसलिए उनकी शादी भी जायज नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों ही गांव से अपने घर से जेवरात और पैसे लेकर गए हैं। जब तक पुलिस दोनों को बरामद नहीं कर लेती, तब तक वह थाने के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे।  

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static