कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज में एकता और समभाव के संदेश को फैलाना चाहिए: आर्य

6/23/2021 11:21:21 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने महान सन्त कबीर दास की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर द्वारा दिया गया समभाव का संदेश आज भी प्रासंगिक है, इसलिए हम सबको कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज में एकता और समभाव के संदेश को फैलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सन्त कबीर दास समाज में फैले आडम्बर के विरोधी थे। उन्होंने लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया। कबीर ने सदैव अपनी लोक प्रचलित व सरल भाषा में लिखकर मानवता का संदेश दिया जो आज भी मनुष्य को ज्ञान और अध्यात्म से जोड़ता है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar