फतेहाबाद में कलयुगी बेटे की करतूत, पत्नी से झगड़ा कर रहे बेटे को टोका तो पिता को बुरी तरह पीटा

3/28/2024 4:14:59 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। खून से लथपथ बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल में उपचाराधीन बीघड़ निवासी साधु राम ने बताया कि उसके बेटे ने उसके कहने से बाहर जाकर शादी कर ली थी। अब पति-पत्नी में रोजाना झगड़ा होता रहता है। साधू राम ने बताया कि उसकी बहू गर्भवती है और आज सुबह उसका बेटा अपनी पत्नी को पीटने लगा। इस पर उसने उसे टोका तो बेटे ने लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाया तो अन्य लोगों ने उसे छुड़वाकर अस्पताल में पहुंचाया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana