नगर निगम ने सर्विस सेंटर में बुल्डोजर चलाकर  की तोडफ़ोड़(video)

1/3/2018 3:35:42 PM

फरीदाबाद(ब्यूरो):नगर निगम ने मंगलवार शाम एनआईटी-2 स्थित एक सर्विस सेंटर पर बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन सर्विस सेंटर का न तो नक्शा पास था और न ही उसका सीएलयू एनओसी था। इस बाबत फरवरी 2017 में ही सर्विस सेंटर संचालको को नोटिस जारी की गई थी। बावजूद इस बाबत संचालक के निर्माण कार्य चल रहे थे। इससे अब शहर में चर्चा शुरू हो गई है कि नगर निगम ने अब ताकतवर रसूखदारों को अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एनआईटी- 2 नम्बर के जे ब्लॉक स्थित प्लॉट संख्या-53-54 नेक्सा सर्विस सेंटर बनाया जा रहा था। निगम अधिकारियेां के अनुसार इस सर्विस सेंटर का न तो नक्शा पास था और न ही इस सर्विस सेंटर का सीएलयू का एनओसी लिया गया था। 

इस बाबत फरवरी-2017 में निगम की तरफ से सर्विस सेंटर संचालक को नोटिस जारी कर दी गई थी। बावजूद अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा था। लिहाजा मंगलवार को नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार निगमायुक्त समीरपाल सरो के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। उन्होंने अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। लिहाजा मंगलवार को तोडफ़ोड़ के दौरान मौके पर अतिरिक्त आयुक्त पार्थ गुप्ता, संयुक्त आयुक्त अमरदीप सिंह, तोडफ़ोड़ एसडीओ ओपी मोर समेत निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे।

बाद में पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार तोडफ़ोड़ का अभियान सुबह ही किया जाना था। लेकिन किसी कारणवश इसे शाम के 4 बजे शुरू किया गया। तोडफ़ोड़ करने मौके पर तो तोडफ़ोड़ दस्ता पहुंच गई। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि मौके पर कोतवाली थाना से थोड़ी देर बाद पुलिस की टीम पहुंची। तोडफ़ोड़ एसडीओ ओपी मोर का कहना है कि सर्विस सेंटर का नक्शा पास नहीं था। साथ ही कई तरह की खामियां इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में थे।