पूरे विश्व में बजता है प्रधानमंत्री के नाम का डंका- त्रिवेन्द्र रावत

5/6/2019 10:02:26 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): लोकसभा चुनाव हर प्रत्याशी हर क्षेत्र में जाकर आपने लिए वोट मांग रहें है तो कहीं कोई ना कोई किसी पर निशाना साधते नहीं रुक रहें। रविवार को उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रोहतक पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसी बीच उन्होंने मोदी जी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री के नाम का डंका बजता है। उन्होंने कहा कि आज इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति तक मोदी मॉडल के विकास की बात कर रहे है और पूर्व विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत को एक नई पहचान दिलाई है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने के नाम पर सत्ता में रही है, लेकिन गरीबी हटाने की बजाए कांग्रेस ने हमेंशा भ्रष्टाचार किया है। हर सरकार नए वायदे लेकर हर पांच साल बाद चुनावी मैदान में जरुर उतरती है, लेकिन वो कितने सफल होते है यह तो 5 साल को ब्योरा बताता है। खैर रावत ने बीजेपी की तारीफ में कोई कमी नहीं रखी।

साथ ही उन्होंने भाजपा के किए कार्य भी गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने गरीबों के लिए पैंशन, फसल बीमा, स्वास्थ्य योजनाओं पर काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 370 व 35ए को लेकर जो दावा किया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रावत ने कहा कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री का मौका देना चाहिए, ताकि देश तरक्की कर सके। उन्होंने कहा कि रोहतक का इतिहास बदलना होगा और हमने विधायक व मेयर दिए है आप सभी कार्यकर्ता साथ दें, हम आपको सांसद देंगे।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की गोद में बैठे आंतकी को अंतर्राष्ट्रीय आंतकवादी घोषित करने में भारत की कूटनीति के सामने चीन जैसा देश भी मजबूर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को महाशक्ति के साथ साथ विश्वगुरू भी बनाना है।

kamal