हरियाणा में BPL परिवारों की संख्या 51 लाख के पार, विपक्ष लगातार घेर रहा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 08:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : करीब तीन करोड़ की जनसंख्या वाले हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या 51 लाख से पार हो चुकी है। एक परिवार में औसतन चार व्यक्तियों की संख्या को आधार माना जाए तो प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोग BPL की श्रेणी में आ चुके हैं। हरियाणा में बीपीएल की संख्या को लेकर पिछले कई माह से विवाद चल रहा है। 

नागरिक संसाधन सूचना विभाग की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष सरकार को घेरता रहा है। बुधवार को कांग्रेस विधायक पूजा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से 5 साल की रिपोर्ट मांगी। कांग्रेस विधायक ने 5 वर्ष में BPL की संख्या तथा सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों पर जवाब मांगा। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इसके जवाब में बताया कि वर्ष 2020-21 में प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या आठ लाख 67 हजार 328 थी। वर्ष 2021-22 में बीपीएल की संख्या बढ़कर आठ लाख 78 हजार 329 हो गई।

इसके बाद सरकार ने प्रदेश में नागरिक संसाधन सूचना विभाग का गठन किया। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 में प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या बढ़कर 32 लाख, 69 हजार, 29 तक पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में हरियाणा में BPL परिवारों की संख्या 44 लाख, 91 हजार, 12 तक पहुंच गई। क्रिड की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024-25 के दौरान हरियाणा में BPL परिवारों की संख्या 51 लाख 83 हजार 253 दर्ज की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static